जिला एक नजर में

जिले के बारे में

रायगढ़ ज़िला भारत के छत्तीसगढ़ राज्य का एक ज़िला है। रायगढ़ ज़िले का मुख्यालय है। ज़िले का कुल क्षेत्रफल 4059.90 वर्ग किमी है। यह ज़िला रायगढ़, शक्ति, सारंगढ़, उदयपुर और जशपुर रियासतों को मिलाकर बनाया गया था। जशपुर अब एक अलग ज़िला है। शक्ति अब रायगढ़ ज़िले का हिस्सा नहीं है। सारंगढ़ भी 2021 में अलग हो गया था, रायगढ़ ज़िला उत्तर में सरगुजा और जशपुर ज़िले से, दक्षिण में सारंगढ़ ज़िले से, पूर्व में ओडिशा राज्य की सीमा से और पश्चिम में शक्ति और कोरबा से घिरा हुआ है।

रायगढ़ ज़िला हरियाली से भरा हुआ है। 2010-2011 के आंकड़ों के अनुसार, ज़िले का वन क्षेत्र 109687 हेक्टेयर है। महानदी और उसकी सहायक नदियाँ इस ज़िले से होकर गुज़रती हैं। ज़िले का दक्षिणी भाग पूरी तरह से मैदानी इलाका है। जिले की बहुसंख्यक आबादी गांवो में निवास करते है। विरहोर इस जिले के विशिष्ट जनजाति है, जो धरमजयगढ़ क्षेत्र में निवास करते है। गोंड, कंवर, उरांव अन्य प्रमुख जनजातियों की सूची में शामिल है। रायगढ़ ज़िले में 5 सब-डिवीजन, 10 तहसील, 549 ग्राम पंचायत और 951 राजस्व गाँव हैं।

 

Read more
Scenic view of the district highlighting its cultural heritage

अपने जिले को जानें

हमारे जिले की खूबसूरती, समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली विरासत की खोज करें।

नवीनतम अपडेट एवं जानकारी

  • प्रदर्शित करने के लिए कोई पोस्ट नहीं

नागरिक सेवाएँ

पलचित्र

  • Partner 1
  • Partner 2
  • Partner 3
  • Partner 4
  • Partner 5
  • Partner 6